प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उनके परिवारवालों से मुलाकात की.

बिहार चुनाव के बीच आज समस्तीपुर और बेगूसराय में नरेंद्र मोदी की रैली बेहद खास मानी जा रही है. समस्तीपुर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया.



पीएम मोदी ने लिखा था, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन! आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा.



पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा. बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है.





























Be First to Comment