Press "Enter" to skip to content

दंगल में भिड़े पहलवानों को देखकर रोमांचित हो उठे दर्शक

मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के आरजेएसटी प्लस टू हाई रासपुर पतसिया के मैदान में चार दिवसीय अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता के अंतर्गत पहलवानों ने परंपरागत कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन कर कुश्ती प्रेमियों को रोमांचित कर दिया.

इसमें नेपाल के बादल थापा, प्रियांशु, बनारस के प्रमोद, करण, गाजीपुर के गुलजार, अजय, भोला, सुमन कुमार, अतिश, अजित, लक्खा,कानपुर के उदय, मेरठ के, पविर, उपेन्द्र, शिवशंकर, पंजाब के मनप्रीत, शाहिद, भोला, गोरखपुर के राहुल, मुरारी, मौसम अली, किशुन, कन्हैया, सुजीत, अतिश, अंजीता, मनीत, किशुन, मंगल पहलवान ने अपनी अपनी कुश्ती जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई.

विभिन्न भार वर्ग में फाइनल मुकाबला में ये एक दूसरे के खिलाफ जोर आजमाइश पेश करेंगे. निर्णायक के रूप में राणा पंकज सिंह एवं राणा राजनीती सिंह थे.

आंखों देखा हाल राणा अजय सिंह व राणा दर्शन सिंह सुनाई. लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष राणा संत सिंह, सचिव राणा दीनदयाल सिंह व कोषाध्यक्ष राणा देवानंद सिंह ने बताया कि दंगल प्रतियोगिता बीते सत्तर वर्षों से लगातार आयोजित की जाती है.

मौके पर पैक्स अध्यक्ष राणा संजीव सिंह, राणा रामप्रवेश सिंह, राणा कुशेश्वर सिंह, राणा सुरेश सिंह, राणा विष्णु सिंह, राणा लालन सिंह, राणा अनिल सिंह, राणा अभिमन्यु सिंह सहित दर्जनों कुश्ती प्रेमी मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from OTHER SPORTSMore posts in OTHER SPORTS »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *