मधुबनी। राजनगर थाना क्षेत्र के गांव मंगरपट्टी में काली पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। माता की प्रतिमा का गुरुवार को विसर्जन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र उर्फ फौजी ने बताया कि 28 वर्षों से लगातार पूजा की जा रही है। चार दिवसीय पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का भी आयोजन भी किया गया है।



संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल हो रहे हैं। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहता है।



पूजा समिति में अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र उर्फ फौजी, उपाध्यक्ष विनोद मिश्र, समिति के सदस्य विनय कुमार झा, मूननी मिश्र, विद्या आदि मौजूद थे।





































Be First to Comment