Press "Enter" to skip to content

मतदान केंद्र पर सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

वैशाली. प्रखंड कार्यालय में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य को लेकर बैठक हुई.

इसमें बीडीओ अंजनी कुमार ने निर्वाचन कार्य को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.

सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी भी मतदाता को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

बैठक के दौरान अधिकारियों ने चुनाव कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए परस्पर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया.

मौके पर नोडल पदाधिकारी (कार्मिक कोषांग) सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवनाथ चौधरी, स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी विभा रानी सहित सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *