Press "Enter" to skip to content

आह्वान के बाद 138 मंडलों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे

गया जी. पंजाब नेशनल बैंक की दूसरी सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान किया गया.

इसमें पहले दिन पांच दिवसीय बैंकिंग के मांग को लेकर देश के 138 मंडलों में 6500 सदस्यों के साथ हड़ताल पर रहे व सात सूत्री मांगों को लेकर बैंक के प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा संभाला.

उनकी मुख्य मांगों में कर्मचारियों पर टैक्स के नाम पर उगाही, चिकित्सा सहायता का भुगतान वर्तमान मूल वेतन से जोड़ा जाये, आवासीय एसएफएफ के रख रखाव की घोषणा पर भुगतान तथा यूनियन के बीच भेद भाव को खत्म करना है.

इस हड़ताल में अधिकारियों ने मंडल कार्यालय, एलडीएम कार्यालय, आरएएम तथा शहर की सभी शाखाएं पूर्णरूप से बंद रहीं.

इस हड़ताल को प्रबंधन का भी समुचित मदद मिला. इस धरने को राष्ट्रीय सह महासचिव गुंजन कुमार मिश्र, चेयरमैन अरविंद कुमार, संजय कुमार, मंटू शर्मा तथा संतोष कुमार ने संबोधित किया. वहीं, अध्यक्ष बाबू आनंद के नेतृत्व में सभी शाखाएं पूर्णतः बंद रही.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *