Press "Enter" to skip to content

जीवन में आगे बढ़ने के लिए 4डी की चर्चा करते हुए दिए गए टिप्स

समस्तीपुर : शहर के आरएनएआर काॅलेज में स्नातकोत्तर हिंदी एवं राजनीति शास्त्र विषय में नामांकित छात्र-छात्राओं का प्रेरणा वर्ग का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया. राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रोशन ने विषय प्रवेश कराया.

कहा कि इंडक्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय से संबंधित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से परिचय, संबंधित विषय के दो वर्षीय सीबीसीएस पाठ्यक्रम की चर्चा, पुस्तकालय, खेल, एनएसएस, मूक स्टूडियो एवं स्मार्ट वर्ग कक्ष आदि की सुविधा पर विस्तार से प्रकाश डाला. नव-नामांकित छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए अपने जीवन के लिए निर्धारित लक्ष्य को भी साझा किये.

प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी नियमित रूप से कक्षा में आए, आपकी पढ़ाई से संबंधित जो भी जरूरत होगी वह निश्चित रूप से पूरा करने का भरसक प्रयास किया जायेगा. आप सभी को गौरान्वित महसूस करना चाहिए कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस महाविद्यालय में आए हैं.

उन्होंने छात्र-छात्राओं को नेट एवं जेआरएफ की तैयारी करने के टिप्स भी दिये. साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अलग से संसाधन मुहैया करने की भी बात कही. सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्रो. भोला चौरसिया ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए 4डी की चर्चा की. जिसमें डिटरमिनेशन, डेडीकेशन, डिवोशन एवं डिसिप्लिन की विस्तार से बताया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *