Press "Enter" to skip to content

दुनिया को अलविदा कह गए फिल्मी सितारे, मातम में डूबा प्रदेश

पिछले कुछ दिनों के दौरान न जाने पंजाब के कितने ही फिल्मी सितारे दुनिया को अलविदा कह गए, जिनमें पंजाबी फिल्मों में कामेडी के बादशाह जसपिंद्र भल्ला, सिंगर राजवीर जवंदा और अब आयरनमैन वरिंद्र घुम्मन शामिल हैं, जिनकी अचानक हुई मौतों ने पूरे पंजाब को शोक में डुबो दिया है।

पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही ऐसी दुखभरी खबरों ने पूरे राज्य को शोक में डाल दिया है। अब तो लोग अपने-अपने फोन की स्क्रीन भी आन करने से डरने लगे हैं कि न जानें कौन सी खबर उनको हिला दे, क्योंकि कभी फिल्म इंडस्ट्री के किसी दिग्गज के निधन की खबर सामने आ जाती है, तो कभी किसी कलाकार के अचानक चले जाने से लोग गमगीन हो जाते हैं। 

एक बार फिर पंजाब के लोगों के दिलों को झकझोर देने वाली खबर आई है। मशहूर बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज जहां 11 दिन से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लोगों के दिलों से अभी राजवीर जवंदा का शोक खत्म नहीं हुआ था कि दूसरी तरफ मशहूर बाडी बिल्डर व एक्टर वरिंदर घुम्मन की मौत की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया। वरिंदर घुम्मन सिर्फ पंजाब के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके थे।

उन्हें दुनिया का पहला शाकाहारी पेशेवर बॉडी बिल्डर माना जाता है। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। अपनी दमदार काया और मेहनत के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PUNJABMore posts in PUNJAB »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *