Press "Enter" to skip to content

लबालब पानी भरे पोखर में डूबने से बालिका की मौत

बिहार राज्य के मोतिहारी जिले में बाराजयराम गांव में लबालब पानी भरे पोखर में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई है. मृतका कुसमी कुमारी (10) ग्रामवासी रामप्रवेश मुखिया की पुत्री है.

घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस वहां पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सोमवार की दोपहर वह पोखर किनारे शौच करने गई थी.

अचानक पैर फिसल जाने से वह बालिका गहरे पानी में चली गई. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई है.

थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कारवाई की जायेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *