राजधानी दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि लाडली योजना के लगभग 40 हजार लाभार्थियों को 1 अक्टूबर 2025 को भुगतान किया जाएगा। यह राशि सेवा पखवाड़ा के दौरान तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वितरित की जाएगी।

भुगतान में देरी और समाधान
पिछले कुछ महीनों से कई परिवार इस भुगतान का इंतजार कर रहे थे। देरी को दूर करने के लिए सरकार ने सभी जिलों में एक विशेष जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने उन बालिकाओं की सूची तैयार की जिनकी आवेदन प्रक्रिया अधूरी थी, जिन्होंने स्कूल बदला या पढ़ाई बीच में छोड़ी थी। अब सभी अटके मामलों को निपटा कर भुगतान की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।



योजना की शुरुआत और लाभ
लाडली योजना की शुरुआत जनवरी 2008 में दिल्ली सरकार द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा के हर पड़ाव पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।


योजना के तहत:
संस्थान में जन्म होने पर 11,000 रुपये, और घर पर जन्म होने पर 10,000 रुपये।
कक्षा 1, 6, 9 और 10 में प्रवेश लेने पर 5,000 रुपये।


भुगतान की प्रक्रिया
यह राशि सीधे हाथ में नहीं दी जाती। इसे SBI Life Insurance में टर्म डिपॉजिट के रूप में जमा किया जाता है। बालिका के 18 साल पूरे करने या 10वीं की पढ़ाई पूरी करने पर परिवार यह रकम ब्याज सहित निकाल सकता है। इसे उच्च शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग या छोटे उद्यम शुरू करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।




















Be First to Comment