Press "Enter" to skip to content

खेत में मिला शिक्षिका का शव, साजिश के तहत हत्या करने का आरोप

दरभंगा में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव उसके ससुराल के पीछे खेत में मिला. मृतका की शादी इस साल मार्च में हुई थी और उसका पति भी BPSC शिक्षक है. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.

पुष्पा के पिता प्रमोद कुमार साहू का आरोप है कि ससुर, दामाद प्रमोद प्रसाद और बहनोई ने मिलकर बेटी की हत्या की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह ससुर ने उन्हें फोन कर कहा कि उनकी बेटी घर से भाग गई है. जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि पुष्पा का शव घर के पीछे पानी लगे खेत में पड़ा था. पिता का कहना है कि हत्या साजिश के तहत की गई और शव को खेत में फेंका गया.

मृतका के भाई मनिकेश कुमार ने भी आरोप लगाया कि बहन की मौत में पति, सास, ससुर और ननद शामिल हैं. उन्होंने बताया कि शादी को केवल छह महीने ही हुए थे और पुष्पा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. परिवार का कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या की गई.

पुलिस ने बताया कि मामला फिलहाल जांच के दायरे में है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के डुमरी रोड की बताई जा रही है. मृतका का ससुराल इसी थाना क्षेत्र में है, जबकि मायका कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के भीनदुआ गांव में स्थित है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *