Press "Enter" to skip to content

वेतन नहीं बढ़ाया गया तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे

वेतन वृद्धि को लेकर शहरी क्षेत्र के एएनएम ने पटना जाकर प्रदर्शन किया. इससे पहले वह सिविल सर्जन कार्यालय के पास धरने पर बैठ नारेबाजी की. हालांकि सीएस ने कहा कि वेतन वृद्धि उनके हाथ में नहीं है. पटना मुख्यालय से ही होगा.

इधर, एएनएम का कहना था कि जब से बहाल हुए हैं, उनका वेतन उतना ही है, जबकि उनसे 18 घंटे काम लिया जा रहा है. शहरी क्षेत्रों में कार्यरत संविदा पर बहाल 15 एएनएम अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. शहरी क्षेत्र में टीकाकरण कार्य में लगी एएनएम काम बाधित करते हुए धरना-प्रदर्शन पर हैं.

हड़ताल के कारण सदर अस्पताल के मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर और शहरी क्षेत्र के कुछ टीकाकरण सत्र स्थलों पर बच्चों का नियमित टीकाकरण कार्य प्रभावित हैं. अरबन की एएनएम ने स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें 26 तक पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *