Press "Enter" to skip to content

चोरी के आरोपी की बेरहमी से पिटाई, पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

यूपी के आगरा से पुलिस की दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहां पुलिसकर्मियों ने एक चोरी के आरोपी की बेरहमी से पिटाई की है। पुलिसकर्मियों ने मार-मार उसके घुटने सजा दिए। पीठ, कंधे और हाथ पर भी चोट के निशान मिले है। इस मामले के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

थाना शाहगंज पुलिस ने परचून की दुकान में चोरी करने के आरोप में गढ़ी भदाैरिया, जगदीशपुरा निवासी नितिन उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया था।

कोर्ट में आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट कराई गई। जिसमें पाया गया कि आरोपी की पीठ के दोनों तरफ और कंधे पर चोट का निशान था। एक हाथ की कोहनी पर भी चोट लगी थी। दाहिने पैर के घुटने पर सूजन थी। इसके बाद कोर्ट ने उससे पूछताछ की तो उसने ये चोट लगने की वजह बताई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ये चोट पुलिस की पिटाई से लगी है। इसके बाद कोर्ट ने मानवाधिकार का उल्लंघन मान कर थाना शाहगंज के दो विवेचक और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *