दरभंगा. मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर खेल मैदान में 26 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा की तैयारी व सुरक्षा का जायजा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी तथा जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने लिया.

इस दौरान एसएसपी व जिलाध्यक्ष ने सभा स्थल पर बन रहे पंडाल आदि का मुआयना किया.



मौके पर जदयू उपाध्यक्ष सुभाष चौपाल, चंदन जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला महासचिव अंजनी कुमार झा, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, मो. शमीम अशरफ, मो. कलाम, चंदन झा आदि मौजूद थे.






























Be First to Comment