Press "Enter" to skip to content

बच्चों और किशोरियों में एनीमिया कम करने के लिए दैनिक व्यवहार में परिवर्तन जरूरी

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में पोषण अभियान अन्तर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें पोषण माह के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पोषण अभियान की वर्त्तमान स्थिति की चर्चा की.

समन्वय समिति के सदस्यों को बताया गया कि पोषण अभियान मुख्य लक्ष्य 0-6 वर्ष के बच्चों में 2 प्रतिशत की वार्षिक दर नाटापन, कम वजन एवं अल्प पोषण को कम करना तथा 3 प्रतिशत की वार्षिक दर से 0-6 माह से 59 माह के बच्चों एवं 15-49 वर्ष किशोरी एवं महिलाओं में एनिमिया को कम करना है. लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर पोषण अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए लोगों को दैनिक व्यवहार में परिवर्तन लाना है.

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कुपोषित बच्चों की पहचान करना है. जिलाधिकारी द्वारा जन आंदोलन डैश बोर्ड पर गतिविधियों की इंट्री की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया गया कि पोषण माह के अन्तर्गत जन आंदोलन डैश बोर्ड पर 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक गतिविधियों को अपलोड किया जाना है.

जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों प्रतिदिन डैशबोर्ड पर इंट्री करने को कहा गया सभी विभागों को आने वाले शेष दिनों में गतिविधियों को लक्ष्य के अनुरूप एवं जन आंदोलन डैशबोर्ड पर इंट्री कराने का निर्देश दिया गया.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने एवं योजना का प्रचार-प्रसार हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *