Press "Enter" to skip to content

नेपाल को जेल से फरार कैदी बिहार में बहनोई के घर पकड़ाया

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 71वीं वाहिनी जमुनिया कैंप के जवानों व घोड़ासहन पुलिस ने गुप्त सूचना पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर नेपाल जेल से भागे हत्याकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद उसको घोड़ासहन पुलिस की मौजूदगी में झरौखर एसएसबी चेक पोस्ट पर नेपाल एपीएफ व नेपाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. एसएसबी व पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई थाना क्षेत्र के बसवारिया गांव में की गई. जहां वह अपने बहनोई विक्की जायसवाल के घर छुप कर रह रहा था.

एसएसबी ने पकड़े गए नेपाली कैदी की पहचान नेपाल के रौतहट जिला के दीपही गांव निवासी दिलीप जायसवाल के रूप में की है. वह नेपाल के मकवानपुर जेल में बीते दो वर्षों से हत्याकांड के आरोप में बंद था. एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल के मकवानपुर जिला जेल से जेन जेड आंदोलन के दौरान सैकड़ों कैदी फरार हो गए थे. जेल से फरार कैदियों में दिलीप जायसवाल का भी नाम शामिल था.

छापेमारी टीम में एसएसबी के इंस्पेक्टर राजननन्दन व घोड़ासहन थानाध्यक्ष के साथ एसएसबी व पुलिस के कई जवान शामिल रहे. भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 71वीं वाहिनी जमुनिया कैंप के जवानों व घोड़ासहन पुलिस ने गुप्त सूचना पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर नेपाल जेल से भागे हत्याकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार करने के बाद उसको घोड़ासहन पुलिस की मौजूदगी में झरौखर एसएसबी चेक पोस्ट पर नेपाल एपीएफ व नेपाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. एसएसबी व पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई थाना क्षेत्र के बसवारिया गांव में गुरुवार की रात की गई. जहां वह अपने बहनोई विक्की जायसवाल के घर छुप कर रह रहा था.

एसएसबी ने पकड़े गए नेपाली कैदी की पहचान नेपाल के रौतहट जिला के दीपही गांव निवासी दिलीप जायसवाल के रूप में की है. वह नेपाल के मकवानपुर जेल में बीते दो वर्षों से हत्याकांड के आरोप में बंद था. एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल के मकवानपुर जिला जेल से जेन जेड आंदोलन के दौरान सैकड़ों कैदी फरार हो गए थे. जेल से फरार कैदियों में दिलीप जायसवाल का भी नाम शामिल था. छापेमारी टीम में एसएसबी के इंस्पेक्टर राजननन्दन व घोड़ासहन थानाध्यक्ष के साथ एसएसबी व पुलिस के कई जवान शामिल रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *