गयाजी में लोगों का जुटान शुरू हो जाएगा.पितृपक्ष मेला 21 सितंबर तक चलेगा. इसका उद्घाटन शनिवार को शाम चार बजे होगा.

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप चंद्र देव कुमार ने बताया कि उद्घाटन के साथ ही 21 सितंबर तक रोज देवघाट और सीता कुंड पर फल्गु महाआरती होगी.



मेले में आने वाले लोगों के लिए हर रोज खास व्यवस्थाएं मिलेंगी. दरअसल, सात से 21 सितंबर तक विष्णुपद मंदिर प्रांगण में रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, प्रवचन और भागवत कथा होगी. 2024 में 22 लाख तीर्थयात्रियों ने यहां पितरों के लिए पिंडदान कर मोक्ष की कामना की थी.



उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित कई सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. इसके अलावा वरीय अधिकारी, पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारी और नगर निगम प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे.






































Be First to Comment