जंक्शन पर सोमवार को यात्रियों को ट्रेनों के लेट होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस (13022) अपनी निर्धारित समय से छह घंटे से अधिक की देरी से रात करीब आठ बजे जंक्शन पर पहुंची.

इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. रक्सौल जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस (13021) के मार्ग में बदलाव (डायवर्सन) के कारण वह पांच घंटे की देरी से पहुंची थी, जिसका सीधा असर इसके वापसी के सफर पर पड़ा.



यही वजह रही कि हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस (13022) मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को 6 घंटे से ज्यादा का इंतजार कराती रही. इसके अलावा दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस (12554) भी चार घंटे की देरी से पहुंची.



बिहार संपर्क क्रांति (12566) भी चार घंटे लेट हुई. ट्रेनों के लगातार लेट होने से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.













































Be First to Comment