बिहार में बाढ़ की तबाही दिखने लगी है. गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. जिससे पटना समेत मुंगेर, भागलपुर और कई जिलों के हालात बिगड़े हैं. पिछले दिनों लगातार हुई बारिश ने गंगा के उफान को बढ़ा दिया. बाढ़ का पानी मुंगेर के कई गांवों में घुस चुका है.

डायवर्सन टूटने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर एक जगह से दूसरे जगह जा रहे हैं. बरियारपुर और खगड़पुर प्रखंड के कई पंचायतों के दर्जनों गांव अभी जमलग्न हैं. गड्ढे, तालाब और नदी आदि में पानी लबालब भरे हैं जिससे डूबने से मौत के मामले बढ़ने लगे हैं.



मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब है. लेकिन बाढ़ की तबाही कई इलाकों में दिखने लगी है. मुंगेर सदर और बरियारपुर में बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. स्कूल और घरों में पानी घुसा हुआ है.



बरियारपुर के बिजली पावर ग्रीड में पानी घुसा हुआ है. पशुपालक अब लखमिनिया बांध पर मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए हैं. मुंगेर में नदी उफनाई तो हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग के तीन डायवर्सन ध्वस्त हो गए. दोनों तरफ से लोगों का आना-जान बंद है. कुछ लोग जान जोखिम में डालकर इस होकर जा रहे हैं. डंगरी नदी के क्षतिग्रस्त डायवर्सन पर लोहे का पाइप और चदरा बिछा कर कई गावों के लिए आना-जान करने को मजबूर हैं.






























Be First to Comment