एक राजनीतिक चेहरा, एक जमीन विवाद, और एक सरकारी अधिकारी की सरेआम पीट-पीटकर हत्या—चार साल पहले की इस सनसनीखेज़ घटना पर बिहार शरीफ कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया.

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता और अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी छोटे लाल यादव समेत छह आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. सभी दोषियों पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया गया है. अगर जुर्माना नहीं दिया गया तो उन्हें छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा.



इस मामले में सुनवाई कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम संजीव कुमार सिंह ने दोषियों को हत्या समेत अन्य धाराओं में दोषी पाया. घटना 20 फरवरी 2021 की है।



प्रवीण कृष्ण, जो कि दिल्ली में LIC अधिकारी थे, अपने भाइयों के साथ नालंदा जिले के झिंगनगर मोहल्ला में पारिवारिक ज़मीन पर गैरेज निर्माण के लिए जेसीबी मंगवाए थे. इसी ज़मीन पर बिना अनुमति मंदिर निर्माण की कोशिश कर रहे थे लोजपा नेता छोटे लाल यादव और उनके साथी.




विरोध में जब प्रवीण कृष्ण निर्माण स्थल पर पहुंचे, तो 28 फरवरी को दिन के करीब साढ़े बारह बजे, छोटे लाल यादव अपने साथ 15-20 लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया.






















Be First to Comment