Press "Enter" to skip to content

आखिरी बार मां ने किया था फोन- बेटी, हम जल्दी आ जाएंगे

झारखंड के देवघर में मंगलवार को सुबह करीब पौने छह बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. देवघर-गोड्डा मुख्य मार्ग पर जमुनियां मोड के पास श्रद्धालुओं से भरी बस और एक गैस लदे ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी जिसमें बिहार के 5 लोगों की मौत हो गयी.

पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के असरफगंज गांव निवासी देवकी प्रसाद (61 वर्ष) अपनी पत्नी और बेटे के साथ देवघर से बासुकीनाथ जा रहे थे. पति-पत्नी की मौत इस हादसे में हो गयी. हादसे से पहले आखिरी बार मां ने अपनी बेटी को फोन किया था. आखिरी बातचीत के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया.

61 वर्षीय देवकी प्रसाद होमगार्ड की नौकरी करके वर्ष 2023 में रिटायर हुए. दो बेटे और चार बेटियों के पिता देवकी प्रसाद अपनी पत्नी के साथ कांवर लेकर बाबाधाम जाते थे. दोनों की मन्नत थी कि वो पांच बार एकसाथ कांवर लेकर देवघर जाएंगे.

यह उनकी पांचवीं यात्रा था. दोनों देवघर गए और बाबा मंदिर में जल भी चढ़ाया. उसके बाद बासुकीनाथ के लिए बस से रवाना हुए थे.देवघर के इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है.

परिजनों ने बताया कि समदा देवी के हादसे के कुछ ही घंटे पहले सोमवार की रात को अपनी बेटी पूजा कुमारी से आखिरी बार फोन पर बात की थी. फोन पर उन्होंने अपनी बेटी को कहा था- ‘ बेटी, घर में सबका ध्यान रखना… हम जल्दी आ जाएंगे.’ यही उनके अंतिम शब्द बनकर रह गए.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DEOGHARMore posts in DEOGHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *