Press "Enter" to skip to content

बाबा कुशेश्वरनाथ को जलाभिषेक करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

सावन की तीसरी सोमवारी पर झमाझम बारिश के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा कुशेश्वरनाथ को जलाभिषेक किया. सुहाने मौसम के बीच शिवभक्त दोपहर बाद तक लंबी-लंबी कतार में लगे रहे.

वहीं श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर के साथ ही आसपास का क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा. रात्रि में ही सिटी एससी व एसएसपी मंदिर एवं शिवगंगा का नजारा देखने के बाद बाबा पर जलार्पण किया. पहली व दूसरी सोमवारी की अपेक्षा तीसरी सोमवारी को युवा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक देखी गयी.

भगवान आशुतोष की विशेष पूजा को लेकर देर शाम तक बाबा नगरी में लोगों की चहलकदमी बनी रही. मंदिर परिसर में स्थानीय समेत आसपास के शिवभक्तों की भीड़ बाबा के शृंगार पूजा तक लगी रही.

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात 12 बजे से ही श्रद्धालु कुशेश्वरस्थान पहुंचने लगे थे. श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर प्रशासन भी देर रात से ही चौकस रही. भीड़ के मद्देनजर रात साढ़े तीन बजे ही जलाभिषेक के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. उसी समय से जलाभिषेक का दौर दोपहर कुछ समय विश्राम को छोड़ देर शाम तक चलता रहा.

इधर यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ शशांक राज व उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी लगातार विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DEOGHARMore posts in DEOGHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *