Press "Enter" to skip to content

ट्रेन खुली तब भी उपद्रवी रूके नहीं और लगातार बेल्ट चलाते रहे

बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है जहां, चलती पैसेंजर ट्रेन में जमकर मारपीट हुई. जानकारी के मुताबिक, दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के शीसो स्टेशन पर दरभंगा-पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया.

कुछ युवकों ने ट्रेन में लाठी-डंडे और बेल्ट से यात्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है. इस घटना से अन्य यात्रियों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया. इसके अलावा हर रोज यात्रा करने वाले छात्रों में भी भय समा गया है.

बताया जा रहा है कि, स्थानीय उपद्रवियों ने छात्रों और यात्रियों को जमकर पीटा. ट्रेन के कोच में जमकर लाठियां चली. इसके बाद बदमाशों ने प्लेटफॉर्म पर भी जमकर मारपीट की. इसके बाद जब ट्रेन खुली तब भी उपद्रवी रूके नहीं और लगातार बेल्ट ने मारते रहे. हालांकि, थोड़ी देर बाद वे सभी भाग निकले.

इस दौरान कोई कुछ नहीं समझ पाया कि, आखिर हो क्या रहा है. वहीं, स्थानीय लोगों की माने तो, शाम होते के साथ शीसो स्टेशन पर उपद्रवी युवक जमघट लगाते हैं.

अक्सर यात्रियों से छीना-झपटी और मारपीट करते हैं. लेकिन, इसके बावजूद इन घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. जिसके कारण उपद्रवियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. हालांकि, मामले में पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत करने की बात कही गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *