Press "Enter" to skip to content

दुनिया को दिशा देने वाली धरती है बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भावनात्मक और ऐतिहासिक जुड़ाव की बातें कहीं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने खास तौर पर बिहार और वहां से आए प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा.

उन्होंने कहा, “त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर से थे. कमला जी खुद वहां जाकर भी आई हैं. आज भी बिहार के लोग उन्हें अपनी बेटी मानते हैं. यहां मौजूद कई लोग ऐसे हैं जिनकी जड़ें बिहार में हैं. बिहार की विरासत भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की धरोहर है.”

प्रधानमंत्री ने बिहार की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र, राजनीति, कूटनीति और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बिहार ने सदियों पहले पूरी दुनिया को दिशा दी थी. उन्होंने विश्वास जताया कि 21वीं सदी में भी बिहार की धरती से नई प्रेरणाएं और अवसर निकलेंगे.

पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की यात्रा को साहस, संघर्ष और संस्कार की मिसाल बताया. उन्होंने कहा, “वे गंगा-यमुना को पीछे छोड़ आए, लेकिन रामायण को अपने दिल में लेकर आए. वे सिर्फ प्रवासी नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता के दूत हैं. उन्होंने इस देश को सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया है.”

प्रधानमंत्री ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड मिलेगा. अब तक केवल चौथी पीढ़ी तक को ही यह सुविधा थी.

इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने न सिर्फ भारतीय समुदाय से भावनात्मक संवाद किया, बल्कि भारत और त्रिनिदाद के ऐतिहासिक संबंधों को भी एक नई मजबूती दी. उनके संबोधन ने प्रवासी भारतीयों को गौरव की अनुभूति कराई और उन्हें भारत से जुड़े रहने का एक और अवसर दिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *