Press "Enter" to skip to content

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आवासीय विज्ञान विद्यालय की होगी स्थापना

सूबे की सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को और सशक्त बनाने की पहल की है. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत रहिका प्रखंड में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आवासीय विज्ञान विद्यालय की स्थापना की जाएगी. इस विद्यालय के निर्माण के लिए राशि भी स्वीकृत की गयी है.

यह निर्णय राज्यस्तरीय 15 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में लिया गया है. कहा गया कि यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाएगा.

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से न केवल विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छात्रों को भविष्य में बेहतर अवसर भी मिलेंगे. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर बनने वाले यह विद्यालय देश के भावी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को तैयार करने में अहम भूमिका निभायेगी.

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इन विद्यालयों में छात्रों को उच्चस्तरीय विज्ञान शिक्षा प्रदान की जाए. विद्यालयों में अत्याधुनिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी.

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. सरकार द्वारा अनुमोदित योजना के तहत विद्यालय निर्माण के लिए राशि निर्धारित की गयी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *