Press "Enter" to skip to content

अजब-गजब तरीके से मनाई होली

हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली पर्व मनाया जाता है। होली का सबसे खास पहलू यह है कि यह जाति, धर्म और वर्ग से परे सभी को एक साथ लाने का काम करता है। होली का त्योहार रंगों के साथ खुशियां लेकर आता है। इस दिन लोग आपस में रंग लगा कर, नाचते-गाते हैं और स्वादिष्ट मिठाईयां बांटते हैं।

होली से जुड़ी अनेक पौराणिक कथाएं भी हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध कथा भक्त प्रह्लाद और उसके पिता हिरण्यकशिपु की है। राक्षस राजा ने अपने पुत्र की भक्ति से परेशान होकर उसे मारने के कई प्रयास किए, लेकिन वह अपनी भक्ति के प्रभाव से बचता रहा।

अंततः हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका से प्रह्लाद को जलाने के लिए कह, जिसके पास आग में ना जलने की सिद्धि थी। लेकिन जब वह प्रह्लाद को लेकर आग में बैठी, तो स्वयं जलकर भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित बच गए। इस कथा को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में देखा जाता है और होली के त्योहार और होलिका दहन को इससे जोड़कर देखा जाता है। अजमेर में एक-दूसरे पर टमाटर फेंक कर होली मनाई गई। डूंगरपुर में लोग होली की आग पर नंगे पांव चलते रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *