Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन के धक्के से लकड़बग्घे की मौत, मृत लकड़बग्घे को देखने के लिए टूट पड़े लोग

दिनारा नटवार थाना क्षेत्र के महरोढ़ गांव के बधार में सोमवार को एक अज्ञात वाहन के धक्के से लकड़बग्घे की मौत हो गयी. इस खबर के फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. बूढ़े, बच्चे और महिलाएं मृत लकड़बग्घे को देखने के लिए टूट पड़े.

बीते एक सप्ताह पहले क्षेत्र में चार लकड़बग्घों की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू का प्रयास किया था, लेकिन तब सफलता नहीं मिली थी. इसके बाद से ही किसानों में दहशत थी और लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे थे.

इससे पूर्व विक्रमगंज-दिनारा सड़क पार करते समय भानस गांव के समीप भी एक लकड़बग्घा वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गया था, लेकिन वह लड़खड़ाते हुए भाग निकला था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब भी दो लकड़बग्घे क्षेत्र में इधर-उधर भटक रहे हैं, जिन्हें जल्द रेस्क्यू किया जाना चाहिए. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी.

वन विभाग के पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मृत लकड़बग्घे को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष बचे लकड़बग्घों को पकड़ने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जायेगा ताकि ग्रामीणों को डर से मुक्ति मिल सके.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *