Press "Enter" to skip to content

अश्लील गाने अब सार्वजनिक जगहों पर बजाया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, समारोहों और वाहनों में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों का प्रसारण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि दोहरे अर्थ वाले और अश्लील गाने समाज के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में ऐसे गानों के प्रसारण से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा प्रभावित होती है तथा वे असहज महसूस करती हैं।

चौधरी ने कहा कि इस तरह के गाने बच्चों की सोच पर भी गलत असर डालते हैं। यह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करे। होली पर्व पर भी सभी जिलों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *