डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देखने वाले लोगों के लिए अब पटना में भी एक शानदार विकल्प उपलब्ध है। राजधानी के गांधी घाट स्थित लेनिन क्रूज पर गंगा नदी की लहरों के बीच शाही अंदाज में शादी और उससे जुड़ी सभी रस्मों का आयोजन किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक सजावट से सुसज्जित यह अनोखा कॉन्सेप्ट तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है।
अब शादी के लिए मुंबई, गोवा या अन्य पर्यटन स्थलों का रुख करने की जरूरत नहीं है। लेनिन क्रूज पर प्रपोजल, रिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी, संगीत और विवाह समारोह तक की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री से लेकर मेहमानों के स्वागत तक हर कार्यक्रम को विशेष रूप से डिजाइन किया जाता है।

क्रूज प्रबंधन के अनुसार, यहां पूरी तरह वातानुकूलित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, ओपन डेक और अटैच बाथरूम वाले लग्जरी कमरे मौजूद हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित इस क्रूज को विशेष रूप से लग्जरी आयोजनों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।









Be First to Comment