पूर्व सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे पीके शाही ने पिछले दिनों बिहार सरकार के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। बिहार सरकार ने पटना हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट एस डी संजय को महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। बिहार सरकार के विधि विभाग की तरफ से सकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
दरअसल, बीते 14 जून को पी.के. शाही ने बिहार के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) के पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश कुमार की सरकार में वह महाधिवक्ता बनाए गए थे। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में पहले शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बाद में उन्हें बिहार का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया था।

अब बिहार सरकार ने खाली पड़े महाधिवक्ता के पद पर पटना हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट एस डी संजय को महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। बिहार सरकार के विधि विभाग की तरफ से सकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 










Be First to Comment