बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) पद पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए इसे 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया है। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि भी दो वर्ष के बजाय अब केवल एक वर्ष होगी।
राज्य सरकार के इस फैसले को युवाओं के लिए बड़ी राहत और रोजगार के नए अवसरों का द्वार खोलने वाला कदम माना जा रहा है। अब इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता प्राप्त करने के बाद युवा कम उम्र में ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा जो अब तक न्यूनतम आयु सीमा के कारण आवेदन करने से वंचित रह जाते थे।




















Be First to Comment