Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए पशुपालन विभाग की पांच एकड़ जमीन चिह्नित

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में स्वीकृत तीसरा केंद्रीय विद्यालय अब मुशहरी में बनेगा। इसके लिए मुशहरी पंचायत में पशुपालन विभाग की पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। विभाग से एनओसी मिलने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से भवन निर्माण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव अग्रसारित कर दिया है। यह क्षेत्र प्रस्तावित उत्क्रमित नगर निगम के अंतर्गत आएगा, जिससे शहरी सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी व अंचलाधिकारी मुशहरी के साथ स्थल का निरीक्षण किया और भवन निर्माण के लिए भूमि की उपयुक्तता का आकलन किया। इस दौरान पाया गया कि चयनित भूमि न केवल पर्याप्त क्षेत्रफल में है, बल्कि आवागमन की दृष्टि से भी अत्यंत अनुकूल है।

डीएम ने तत्काल प्रभाव से आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयनित भूमि के लिए एनओसी प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव पशुपालन विभाग को भेजा जाए। इस विद्यालय में वर्ग प्रथम से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को उनके घर के आसपास ही उत्कृष्ट कोटि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा। डीएम ने बताया कि कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालयों के निर्माण की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

55 करोड़ से 720 सीट वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 10+2 आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। इस योजना के तहत मुशहरी, सकरा, मोतीपुर, पारू, कुढ़नी, मुरौल और बोचहां (नरमा) में निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रगति पर है। अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए 520 सीटों वाले कन्या आवासीय प्लस 2 उच्च विद्यालय भवन का निर्माण साहेबगंज प्रखंड के जगदीशपुर में प्रक्रियाधीन है। मुख्यमंत्री एससी-एसटी बालिका छात्रावास योजना से सिकंदरपुर में 100 सीटों वाले सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास के निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *