बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित प्रसिद्ध मघड़ा शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़ मच गई। चैत्र मास के आखिरी मंगलवार को माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक मची अफरा-तफरी ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

चैत्र अष्टमी और आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध थे। इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।



घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय मॉडल अस्पताल भेजा गया है।
























Be First to Comment