बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक अजीबो-गरीब घटना हुई। डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी वीरेंद्र महतो इलाज के लिए जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचे। सांप को देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र महतो पचासा मोड़ पर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। जैसे ही वह अपने जूते पहन रहे थे, तभी उनके जूते में पहले से छिपा एक सांप उन्हें काट लिया। वीरेंद्र ने घबराए बिना तुरंत सांप को काबू में किया और उसे एक कांच की बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचे।



डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। जांच में पता चला कि सांप छोटा था, इसलिए जहर का असर ज्यादा नहीं हुआ। वीरेंद्र की हालत पूरी तरह स्थिर है और अब वह खतरे से बाहर हैं।



यह घटना हमें यह सीख देती है कि कभी-कभी छोटी-सी लापरवाही भी हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती है। जूते पहनते समय थोड़ी सावधानी बहुत जरूरी है।


















Be First to Comment