Press "Enter" to skip to content

मधुबनी के लाल को महाराष्ट्र के गवर्नर ने किया सम्मानित

मधुबनी : जिले के खजौली प्रखंड के पालीमोहन निवासी प्रमोद झा को कोरोना काल में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सम्मानित किया है। उन्हें मुंबई में आयोजित समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अपने विशिष्ट काम से मधुबनी के लाल प्रमोद झा ने मधुबनी जिले का महाराष्ट्र सहित देशभर में रोशन किया है। अब जिले के लोगों को प्रमोद पर गर्व है।

जानकारी हो कि वर्षों पूर्व गरीबी से तंग आकर मुंबई की सड़कों पर रोजगार की तलाश में भटकने के वाले प्रमोद कुमार झा ने एक कोरियर कम्पनी में काम करने के बावजूद जिंदगी की कई रातें मुंबई की फुटपाथ पर काटीं।

बाद में उन्होंने एलआईसी एजेंट के तौर पर अनजान शहर में अपना करियर बनाया। इतना ही नहीं प्रमोद कुमार झा ने करोना काल में परेशान लोगों को अस्पतालों में भर्ती करा कर उन्हें हर संभव सहयोग दिलाकर उनकी सेवा की।

कई बीमार लोगों को उन्होंने अपनी ओर से भी आर्थिक मदद कर उनका इलाज करवाया। उनके इस स्वभाव के कारण मुंबई के गवर्नर ने महाराष्ट्र के राज्य भवन में बुलाकर सम्मानित किया।

खजौली के लाल प्रमोद कुमार झा को सम्मान मिलने से उनके परिजन और ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। वे बचपन से ही मेहनती और परोपकारी स्वभाव के रहे हैं। यही कारण है कि मुंबई जैसे महानगरों में इन्होंने अपने व्यवहार और मेहनत के बल पर लोगों का दिल जीता।

प्रमोद झा को सम्मान मिलने पर खजौली के पूर्व प्रखंड प्रमुख दीपक कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। विधायक समीर महासेठ ने प्रमोद कुमार झा को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

Share This Article
More from COVID-19More posts in COVID-19 »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *