सुष्मिता सेन ने अपनी सीरीज आर्या के जरिए ये साबित किया कि, उनका स्टारडम वक्त से नहीं, परफॉर्मेंस से चलता है. शो में लोगों ने सुष्मिता की दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया है. वहीं, हाल ही में एक पॉडकास्ट के जरिए सुष्मिता ने हार्ट सर्जरी के सफर के बारे में खुलकर बात की थी और बताया कि किस तरह एक्ट्रेस ने खुद को फिर से खड़ा किया. सुष्मिता की हिम्मत और पॉज़िटिविटी ने लाखों फैंस को इंस्पायर किया है.

वहीं, 19 नवंबर को सुष्मिता अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. तो चलिए इस मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं. उम्र में 15 साल छोटे रोहमन शॉल संग सुष्मिता का रिस्ता भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा. ब्रेकअप के बाद भी दोनों की बॉन्डिंग अक्सर खबरों में दिखाई दी. जिसके बाद ललित मोदी संग सुष्मिता की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई.

रिश्तों के उतार-चढ़ाव के बीच भी एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी और यही उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है. इन सब के बाद सिंगल होने के बावजूद सुष्मिता दो बेटियों की मां हैं. साल 2000 में सुष्मिता ने बेटी रानी को और साल 2010 में नन्हीं अलीशा को गोद लिया. दोनों को पालते हुए एक्ट्रेस ने दुनिया को बता दिया कि मां बनने के लिए शादी नहीं, दिल बड़ा और हिम्मत मजबूत होनी चाहिए.
















































Be First to Comment