Press "Enter" to skip to content

गड्ढे के पास मंडरा रहा था कुत्तों का झुंड मंडरा, ग्रामीणों ने जब गड्ढा खोदवाया तो बोरे में बंद मिली युवती की लाश

बिहार के नालंदा जिले से ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को नूरसराय थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा गांव में 19 वर्षीय युवती की हत्या कर घरवालों ने उसका शव नदी किनारे दफना दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल से शव बरामद किया गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में नदी किनारे से रस्सी, इंजेक्शन और अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर साक्ष्य इकट्ठा किया। पुलिस का अनुमान है कि हत्या तीन से चार दिन पहले की गई और उसके बाद शव को गड्ढे में छुपाया गया। गांव में फैली दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने जब गड्ढा खोदवाया तो बोरे में बंद शव मिला। पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया।

मृतका की पहचान उसके छोटे भाई ने की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद मृतका के घरवाले फरार हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह दो बार घर से प्रेमी के साथ भाग भी चुकी थी।

बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने की गर्भवती थी। यही कारण है कि घरवालों ने उसकी हत्या कर दी। मृतका सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी और पिता मजदूरी करते हैं। चौकीदार अरविंद पासवान ने बताया कि शव जिस गड्ढे में मिला, वहां कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। शव बोरे में बंद कर गड्ढे में बैठी अवस्था में दफनाया गया था। घटनास्थल पर मिले इंजेक्शन से आशंका जताई जा रही है कि युवती को जहर देकर मौत के घाट उतारा गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *