Press "Enter" to skip to content

यूपी-बिहार में बारिश होने के आसार, राहत मिलने का इंतजार

उत्तर भारत में मानसून अब कमजोर पड़ रहा है जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में पारा चढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में शुक्रवार, 26 सितंबर बारिश होने का अनुमान है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

पूरे दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा) में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 सितंबर से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

आज पटना, गया समेत दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तरी बिहार में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 26 से 28 सितंबर के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में 50 किमी/घंटा तक की तेज़ हवा चलने की संभावना भी जताई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *