बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में मोरवा प्रखंड की मोरवा उत्तरी पंचायत के चार वार्डों में आशा बहाली को लेकर आमसभा का आयोजन पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को हुआ. अध्यक्षता मुखिया अरमान अली ने की.

चिकित्सा प्रभारी डॉ हरिशंकर प्रसाद ने आशा बहाली से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध कराई. बीसीएम रजनी बाला ने सभी आवेदनों का समेकन करने के बाद सार्वजनिक रूप से लोगों को इसकी जानकारी दी.



चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि वार्ड संख्या 6, 9, 13 और 14 के करीब दर्जन भर आवेदन एकत्र किये गये हैं. इन आवेदनों की छानबीन के बाद इसकी जानकारी आमसभा में दी गई. इसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला भेजा गया.



जिला से अनुमोदित होने के बाद अहर्ता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों की बहाली की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसकी जानकारी सभी वार्ड के लोगों को दी जायेगी. मौके पर पप्पू खान, संजीव झा, नीतू कुमारी आदि थे.




























Be First to Comment