मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र की तेतर पंचायत भंडारी धाम के प्रांगण में भव्य तरीके से पूजा का आयोजन किया गया. इसमे झरना शरण स्थान से 2001 जलभरी कलश यात्रा के साथ भंडारी स्थान पहुंची.

आचार्य धनेश पांडेय, त्रिपुरारी पांडेय, सतीश पांडेय के द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजा का प्रारंभ किया गया. पूजा में भाग लिए श्रद्धालु किशोरी यादव, सुनील यादव, प्रदीप यादव, साधु रविदास, अमीरक यादव, राजवल्लभ यादव, सुधीर यादव के नेतृत्व में हवन किया गया.



221 किलो हवन सामग्री के साथ हवन के साथ भंडारा का आयोजन किया गया. इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा.



इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गयी और एक दिवसीय पूजा कई वर्षो से होते आ रहा है और इस वर्ष भी धूमधाम से किया गया.
























Be First to Comment