Press "Enter" to skip to content

महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, मिलेगी 10 हजार से 2 लाख तक की मदद

बिहार सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और उन्हें रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया.

इसके तहत राज्य की पात्र महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए पहले चरण में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे और फिर छह महीने तक लगातार सक्रिय रहने पर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.

कैबिनेट से मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री ने इस योजना का खाका जारी किया और साथ ही एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया, जहां महिलाएं सीधे आवेदन कर सकती हैं.

सरकार का दावा है कि यह कदम न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि उन्हें समाज में एक उद्यमी के रूप में नई पहचान भी देगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *