बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों की चालबाज़ियां थम नहीं रही हैं. इसी कड़ी में बुधवार की रात मध निषेध विभाग की टीम ने पटना में धनुकी मोड़ के पास छापेमारी कर एक ट्रक से शराब की भारी खेप बरामद की.

लकड़ी के बुरादे में छिपाकर लाई गई इस खेप में कुल 596 कार्टन मिले, जिनमें 17,985 बोतल अंग्रेजी शराब थी. गिनती और माप में इसकी कुल मात्रा 5,276.88 लीटर पाई गई. जब्त माल की कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है.



सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा ट्रक गुजरने वाला है. तलाशी के दौरान बोरों में छिपे कार्टन मिले. पूरी रात शराब की गिनती का काम चलता रहा. यह खेप चंडीगढ़ से लाई गई थी और इसे बिहार में खपाने की तैयारी थी.



मध निषेध विभाग ने मौके से पंजाब के मोहाली निवासी ट्रक चालक हरदीप सिंह और खलासी हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक चंडीगढ़ से रवाना हुआ था और उत्तर प्रदेश होते हुए कैमूर व नौबतपुर के रास्ते पटना पहुंचा. उसका कहना है कि यह खेप आगे मुजफ्फरपुर में सौंपनी थी, लेकिन पार्टी कौन थी, इसकी जानकारी उसे नहीं है.























Be First to Comment