Press "Enter" to skip to content

बिहार में मासूम की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट को काटा

बिहार के बेगूसराय जिले में एक मासूम की हत्या बेहद बेहरहमी से कर दी गयी. बदमाशों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा और उसके बाद उसका गला रेत दिया. मासूम के पेट को बदमाशों ने चीर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट तक को काटकर अलग कर दिया.

मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव निवासी 14 वर्षीय अमृतांशु कुमार उर्फ मनखुश के रूप में हुई है. जिसकी हत्या से ग्रामीणों ने गुस्सा है. एसपी ने दो दिनों के अंदर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है.

खरहट निवासी श्याम दास का एक ही बेटा था, मनखुश. जिसकी हत्या हो गयी. मक्के के खेत से गुरुवार की शाम को उसका शव बरामद हुआ था. इस हत्याकांड को लेकर अभी भी लोगों में गुस्सा है.

परिजनों ने बताया कि वह कोचिंग से पढ़कर वापस लौटा और बिना किसी को बताए खेलने निकल गया. घर के पास ही मां काली मंदिर के मैदान में वह काफी देर रहा. इसी बीच अचानक वो गायब हो गया. जिसकी किसी को भनक नहीं लगी.

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *