Press "Enter" to skip to content

वर्तमान समय में अस्पताल के बेहतर संचालन के बारे में विचार किया गया

मोहिउद्दीननगर : सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है. इन लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत है. यह बातें प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने कही. संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने किया. इसमें वर्तमान समय में अस्पताल की मूलभूत समस्याओं का निदान व बेहतर संचालन के बारे में विचार किया गया.

इस अवसर पर समिति सदस्य रुक्मिणी देवी ने कहा कि सीएचसी के समुचित विकास के लिए रोगी कल्याण समिति भरपूर सहयोग करेगी, ताकि प्रखंड की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. इस दौरान सीएससी में पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, बाहर में शेड लगाने, हर्बल गार्डन को विकसित करना, ओपीडी में चिकित्सकों व मरीजों को बैठने की बेहतर सुविधा करना, रंगरोगण, चाहरदिवारी निर्माण, मुख्य गेट के सामने ऑटो पार्किंग को मुक्त कराना सहित अन्य मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई.

वहीं बीएलटीएफ की बैठक में सीएचसी में प्रति दिन टीकाकरण कराने, सेफ्टी पीठ निर्माण, चिन्हित सेशन साइट पर नियमित रुप से ससमय एएनएम की उपस्थिति व प्रखंड के सभी एचएससी व एपीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर मौजूदगी पर बल दिया गया.अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम हमेशा प्रयत्नशील रहेगी.

इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक बहाव आलम, यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार, डब्लूएचओ के दिलीप ठाकुर, एलएस पूजा कुमारी, क्रांति कुमारी, नवनीत कुमार, अशोक राय,मनोज राम,गीतांजलि कुमारी, संतोष पासवान,जितेश सिंहा मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *