Press "Enter" to skip to content

स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग ले रही कई छात्राएं अचानक होने लगीं बेहोश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्काउट-गाइड परेड में भाग ले रही कई छात्राएं अचानक बेहोश होने लगीं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार के डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा के झंडोतोलन से ठीक पहले यह घटना सामने आई.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को एम्बुलेंस के माध्यम से मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पहुंचाया. अब तक की जानकारी के अनुसार, करीब 6 स्काउट गाइड छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों और कुछ अभिभावकों ने बताया कि छात्राओं की तबीयत खराब होने की मुख्य वजह सुबह से लगातार अभ्यास कराना और पर्याप्त विश्राम व जलपान की कमी रही. बताया जा रहा है कि छात्राएं अहले सुबह से धूप और उमस में परेड रिहर्सल कर रही थीं, जिसके कारण उन्हें थकान और डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चियों को समय रहते अस्पताल लाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी में उनका इलाज जारी है.

लड़कियों को अस्पताल भेजने के उपरांत झंडोतोलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने झंडा फहराकर उपस्थित जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे.

इस घटना के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं. कई अभिभावकों ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन को लेकर नाराज़गी जताई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *