Press "Enter" to skip to content

इसलिए कीचड़मयी सड़क पर खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिहार राज्य के अररिया में पलासी प्रखंड क्षेत्र की डेहटी उत्तर पंचायत के कौढैली पश्चिम पार गांव के वार्ड संख्या 01 व 03 में ग्रामीण सड़क ने सरकार के विकास की पोल खोल कर रख दी है. सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को कीचड़मयी सड़क पर खड़ा होकर विकास के दावा का पोल खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

विरोध प्रदर्शन करने वालों में लोजपा रामविलास के जिला सचिव मो रईस, दिनेश मंडल, अभिनंदन मंडल, रोहित मंडल, अनमोल मंडल, पप्पू मंडल,विनेश मंडल,गैसुल आलम,मजेबुल आलम,रजाबुल आलम, श्याम आलम,इसराफिल आलम,ताहा आलम, कैय्युम, मायानंद मंडल, रब्बान, सरवीन आदि शामिल हैं.

विरोध प्रदर्शन करने वालों लोगों ने बताया कि हमलोगों को आजादी से अब तक सड़क की जगह कीचड़ में चलने की विवशता बनी हुई है. इस दिशा में स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन भी मौन धारण किये हुए हैं. मालूम हो कि उक्त सड़क पर मनरेगा योजना मद से सिर्फ खानापूर्ति किया गया है.

थोड़ी सी बारिश होने के साथ सड़क में जल जमाव व कीचड़ में तब्दील हो जाता है. हमलोगों के गांव के बच्चों को विद्यालय आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं किसी भी परिवार में किसी भी व्यक्ति बीमार पड़ जाये तो उनको अस्पताल ले जाने व लाना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

खासकर अभी बारिश व बकरा नदी में बाढ़ आ जाने पर हमलोगों को घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो जाता है. उक्त सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन की ध्यान इस दिशा में आकृष्ट कराते हुए उक्त गांव में सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग किया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *