Press "Enter" to skip to content

हथियार का भय दिखाकर टेंपो तथा दो मोबाइल लूटकर फरार

मनीगाछी. बघांत मुख्य सड़क के बीच बघांत सोई पुल के निकट गुरुवार की देर रात करीब दो बजे अपराधियों ने टेंपो लूट की घटना को अंजाम दिया. टेंपो पर मनीगाछी थाना क्षेत्र के पुतई निवासी दो सहोदर भाई सवार थे.

मुंबई से आने पर अपने सहोदर भाई को लाने गांव के ही टेंपो चालक के साथ एक भाई सकरी गए थे. सकरी में पवन एक्सप्रेस से उतरकर वे सभी घर पुतई लौट रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने बघांत सोई पुल के निकट हथियार का भय दिखाकर टेंपो तथा दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए.

इसे लेकर टेंपो चालक मो. गुलजार ने थाना में आवेदन दिया है. सूचना पर हड़कत में आयी मनीगाछी पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. स्थानीय पुलिस को बरामदगी को लेकर निर्देश दिये.

इस बीच घटना स्थल से पश्चिम मुख्य सड़क पर अवस्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी को पुलिस द्वारा खंगाला गया, परंतु किसी प्रकार का साक्ष्य नहीं मिला है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लूट की घटना को लेकर जगह-जगह छापेमारी की गयी है. उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *