Press "Enter" to skip to content

चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक राइडर बाइक जब्त

71वीं वाहिनी एसएसबी के जवान व बंजरिया पुलिस ने संयुक्ति रूप से थाना क्षेत्र के एनएच 28 ए स्थित सिंघिया सागर गांव के मोड़ के समीप से चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक टीवीएस राइडर बाईक को भी जब्त किया है.

गिरफ्तार तस्करों में मुफ्फसिल थाना के नंदपुर का प्रमोद कुमार व पश्चिमी चम्पारण जिले के मझौलिया थाना के जौकटिया का मंटू कुमार हैं. जिसके पास से पुलिस तीन केजी चरस बरामद किया है, जिसका अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रूपये बताया गया है.

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया की तलाशी के दौरान दोनों तस्करों के पास से 6 पॉकेट में रखे 3 केजी चरस बरामद किया गया. बताया कि उक्त दोनों सुगौली से उक्त पदार्थ को लेकर शहर के छतौनी चौक पर पहुंचाने जाने का खुलासा किया है.

उन्होंने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कई खुलासा किया है,जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावे बंजरिया सीओ रोहन रंजन सिंह, अपर थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार व एसएसबी 71वीं वाहिनी के जवान शामिल थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *