Press "Enter" to skip to content

नेपाल से जल लाने गए कांवरिया की डैम से लाश बरामद

बीते शुक्रवार की शाम नेपाल के सर्लाही जिले के करमहिया स्थित नूनथर पहाड़ के पास बागमती नदी में जलबोझी के दौरान डूबे दूसरे कांवरिया का भी शव बरामद कर लिया गया. मृतक संजीव उर्फ नितेश कुमार राउत (22 वर्ष) सोनबरसा थाना क्षेत्र के घुरघुरा वार्ड नंबर तीन निवासी दिलीप राउत का पुत्र था.

रविवार को करीब 7 बजे नूनथर पहाड़ से एक किलोमीटर दूर बागमती बैराज के डैम क्षेत्र के पश्चिमी भाग में उसका बरामद हुआ है. नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी बल व नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को नदी से निकाल कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु प्रादेशिक अस्पताल, चंद्रपुर भेज दिया.

शुक्रवार शाम नितेश के साथ बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था जलबोझी को लेकर पहुंंचा था. उक्त लोग मढ़िया धाम में जलाभिषेक करते हैं. इसी क्रम में नितेश के अलावा थाना क्षेत्र के जमुआहा वार्ड नंबर एक निवासी शिवशंकर साह का पुत्र पवन कुमार साह(14 वर्ष) गहरे पानी में डूब गया.

शनिवार को पवन का शव बरामद कर लिया गया था. इधर, घटना की सूचना पर मुखिया पति मो ज्याउद्दीन उर्फ तन्नू पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया. संजीव की मां किरण देवी का रो रो कर बुरा हाल है. संजीव दो भाई में बड़ा था. संजीव को पिछले एक साल से उसके माता पिता से मुलाकात नहीं है.

माता व पिता रांची में मजदूरी करते हैं. संजीव उर्फ नितेश एक साल से मुंबई में काम के तलाश में भटक रहा था. तीन दिन पहले अपने घर घुरघुरा आया और अपने दोस्तों के साथ मढिया धाम हेतु नेपाल नुनथर पहाड़ बागमती नदी जल बोझने चला गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *