बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रधुकंठ मोहल्ला में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी. शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में उसका शव बरामद हुआ.

मृतक की पहचान लगुनियां रधुकंठ मोहल्ला के ही वार्ड 46 निवासी टुनटुन झा के 30 वर्षीय पुत्र सोनू झा के रूप में हुई है. सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित थी.



इस दौरान सूचना पर दलबल के साथ पहुंची थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस को घटनास्थल पर फर्स, दीवार और चादर पर खून के निशान और बिजली का खुला तार बरामद हुआ.



पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया. इसके बाद मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म का निशान मिला है.




परिजनों ने मृतक के पत्नी पर हत्या संदेह व्यक्त किया. पुलिस मृतक की पत्नी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है. चर्चा है कि मृतक की पत्नी ने ही अपने एक प्रेमी के साथ मिलकर घर के अंदर कमरे में पति की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर ही है.






















Be First to Comment