Press "Enter" to skip to content

गया में पितृपक्ष मेले की हाईटेक तैयारी, व्यवस्था दुरुस्त करने को उठाया यह कदम

धार्मिक नगरी में शामिल बिहार का गया जिला एक बार फिर से भव्य पितृपक्ष मेला 2025 की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है. इस साल 06 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक पितृपक्ष मेले का आयोजन किया जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष यहां पिछले साल की तुलना में अधिका तीर्थयात्री जुटेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है.

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मेले के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की. डीएम ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के लिए निर्देश जारी किया है. कहा गया कि अभी से ही अपने कोषांग में अधीनस्थ पदाधिकारी, अभियंता और संबंधित नामित स्वयंसेवी सम्मानित व्यक्तियों के साथ मिलकर स्थल निरीक्षण करें. इस दौरान जो भी कमियां सामने आ रही हैं उसका जल्द से जल्द निष्पादन करें.  

इस भव्य मेले के दौरान यातायात और पार्किंग एक बहुत बड़ी चुनौती होती है. इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि बारिश का पानी कम होते ही सभी पार्किंग स्थलों को जिला खनन पदाधिकारी के माध्यम से बालू डलवाते हुए समतल करवाया जाए.

जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि अतिरिक्त पार्किंग एरिया की जरूरत हो तो उसके लिए अभी से ही निरीक्षण कर जानकारी दी जाए. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 13 स्थानों पर छोटे वाहनों के लिए पड़ाव/पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं. वहीं, बड़े वाहनों के लिए भी 8 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था रखी गई है. 

गया आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए, जिला परिवहन अधिकारी द्वारा टूर ट्रेवल एवं टेम्पो एसोसिएशन के साथ बैठक कर रूट वार भाड़ा निर्धारण करवा दिया गया है. साथ ही, यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया गया है. खाद्य सामग्री की समीक्षा में यात्रियों को सस्ते दर पर शुद्ध एवं ताजा खाना उपलब्ध करवाने के लिए भी प्लान तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *